महिलाओं को रोजाना करनी चाहिए ये एक्सरसाइज

महिलाओं को रोजाना करनी चाहिए ये एक्सरसाइज

सेहतराग टीम

फिट रहना सभी लोगों को पंसद है। इसलिए अक्सर लोग घंटों जिम में पसीना बहाना पंसद करते हैं। वहीं कई लोग नियमित रोजाना एक्सरसाइज करके अपने शरीर क फिट रखने की कोशिश करते हैं। रोजाना चलना, दौड़ना, कुछ खींचना या धक्का देना या ऐसी ही कई तरह की गतिविधियां हमारे मसल्स को मजबूत करने में काफी सहायक होती हैं। ये मांसपेशियां शरीर में एक समूह की तरह काम करती हैं।

पढ़ें- प्रेगनेंसी में भूल कर भी नहीं खानी चाहिए ये 4 चीजें

फिट रहने के लिए महिलाओं को नियमित रूप से कोर एक्सरसाइज करने की जरूरत है। इस एक्सरसाइज का असर पूरी बॉडी पर पड़ता है और शरीर अंदर से मजबूत रहता है। चलने, दौड़ने, कुछ खींचने या धक्का देने, हर तरह की गतिविधियों में कोर मसल्स का इस्तेमाल होता है। ये मांसपेशियां शरीर में एक समूह की तरह काम करती हैं।

कोर मसल्स का मजबूत होना पुरुषों और महिलाओं दोनों के लिए महत्वपूर्ण है। वैसे तो कोर मसल्स को मजबूत करने के लिए कई एक्सरसाइज हैं लेकिन एक खास एक्सरसाइज है जो ट्रांसवर्स एब्डोमिनिस मसल्स (TVA)पर असर डालती है और जो हर महिला के लिए करना बहुत जरूरी है।

TVA  मसल्स क्या हैं (What is Transverse Abdominis Muscles in Hindi)?

TVA  मांसपेशियां सिक्स पैक एब्स में नीचे की तरफ होती है। ये पीठ के निचले हिस्से और कोर मसल्स को सहारा देती हैं। कमजोर TVA मसल्स की वजह से कई लोगों को पीठ के निचले हिस्से में दर्द होता है। सक्रिय होने पर, मांसपेशियों का यह समूह आंतरिक रूप से कई अंगों की रक्षा करता है। TVA मसल्स रीढ़ को स्थिर रखता है।

महिलाओं के लिए क्यों है जरूरी?

TVA मसल्स पसलियों और पेल्विक के बीच, सामने से पीछे की ओर समांतर चलती हैं। अगर आपकी ये मांसपेशियां मजबूत नहीं है, तो इसका असर आपकी पेट की मांसपेशियों पर भी पड़ेगा। TVA मसल्स प्रेग्नेंसी के बाद बढ़ा वजन घटाने में मदद करती हैं और एक संतुलित वजन बनाए रखती हैं। इस मांसपेशियों को मजबूत करने से पेल्विक फ्लोर भी मजबूत होता है।

L-sit एक्सरसाइज

कोर मसल्स को मजबूत बनाने के लिए L-Sit सबसे बेहतरीन एक्सरसाइज है। ये करने में थोड़ी कठिन होती हैं लेकिन ये शरीर को अंदर से मजबूत बनाती हैं। L-sit एक्सरसाइज एब्स, हिप्स और ट्राइसेप्स पर एक साथ काम करती है। इसे करने के लिए अपने दोनों हाथों को फर्श पर सीधा रखें। अब दोनों पैरों को सीधा रखते हुए फर्श के समानांतर ऊपर उठाएं। इस एक्सरसाइज में आपका शरीर L शेप में होता है इसलिए इसे L-sit एक्सरसाइज कहते हैं।

 

इसे भी पढ़ें-

ब्रेस्‍टफीडिंग न कराने से महिलाओं को हो सकती हैं ये 5 बीमारियां

 

Disclaimer: sehatraag.com पर दी गई हर जानकारी सिर्फ पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। किसी भी बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी समस्या के इलाज के लिए कृपया अपने डॉक्टर की सलाह पर ही भरोसा करें। sehatraag.com पर प्रकाशित किसी आलेख के अाधार पर अपना इलाज खुद करने पर किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की ही होगी।